भारत

DGCA ने एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस सेवा शुरू की

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आज यहां डीजीसीए मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस (एटीपीएल) के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) सेवाओं का शुभारंभ किया। डीजीसीए की ओर से ईपीएल एटीपीएल सेवा का उद्घाटन किया गया, जो इसके डिजिटल परिवर्तन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस अवसर पर बोलते हुए, महानिदेशक (सीए) महोदय ने इस विषय पर प्रकाश डाला कि ईपीएल पहल सुरक्षित, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से भारत के नागरिक उड्डयन नियामक तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महानिदेशक (सीए) महोदय ने इस पहल को लागू करने में किए गए प्रयासों के लिए डीजीसीए टीमों और प्रौद्योगिकी सहयोगियों को बधाई दी और नई प्रणाली को अपनाने में विमानन उद्योग और हितधारकों की ओर से दिए गए सहयोग की सराहना की।

इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस एक सुरक्षित डिजिटल लाइसेंस है जिसमें प्रामाणिकता सुनिश्चित करने, गड़बड़ी रोकने और त्वरित समय पर सत्यापन सक्षम करने के लिए आईसीएओ के अनुरूप सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। ईपीएल को ईजीसीए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।

डीजीसीए ने फरवरी 2025 में वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (सीपीएल) और फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (प्रतिबंधित) लाइसेंस (एफआरटीओएल) को शुरू करने के साथ ईपीएल की शुरुआत की थी। एटीपीएल के लिए ईपीएल सेवाओं के शुभारंभ के साथ, डीजीसीए विमानन क्षेत्र के लिए दक्षता, पारदर्शिता और सुधरी हुई सेवाओं के वितरण को बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

48 मिनट ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

51 मिनट ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

53 मिनट ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

1 घंटा ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

1 घंटा ago