Defence News

असम के जोरहाट में वायुसेना की एएन-32 विमान दुर्घटना में वायु सेना के पांच जवान शहीद

भारतीय वायुसेना का ए.एन-32 विमान आज सुबह असम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुआ। विमान क्रैश होने के बाद आग लग गई। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के जोरहाट में दुर्घटनाग्रस्त एन-32 विमान के पांच बहादुर जवानों की मृत्‍यु पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्‍क्‍वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लैफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेन्‍द्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमा राम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम ने अपना कर्तव्‍य निर्वहन करते हुए सर्वोच्‍च बलिदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि उनके साहस और सेवा को राष्‍ट्र सदैव गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

राजनाथ सिंह ने पीडि़त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्‍यक्‍त की है और कहा है कि दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

1 घंटा ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

2 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

3 घंटे ago