वायुसेना संघ (एएफए) ने आज अपना 44वां वार्षिक दिवस मनाया। समारोह के तहत, वायुसेना संघ के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने 15 सितंबर 2024 की सुबह वायुसेना के सभी दिग्गजों की ओर से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन जवानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इसके बाद, आज ही नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में वायुसेना संघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की गई।
वायुसेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एजीएम के मुख्य अतिथि थे। इस बैठक में वायुसेना के कई सेवानिवृत्त प्रमुख और सेवारत अधिकारी भी मौजूद रहे।
वायुसेना संघ गैर-सरकारी क्षेत्र में एक कल्याणकारी संगठन है, जो वायुसेना के दिग्गजों और उनके परिवारों के कल्याण में सक्रिय रूप से कार्यरत है। यह संघ विधवाओं और बेसहारा बच्चों की पीड़ा को कम करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसकी स्थापना 15 सितंबर 1980 को वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी के संरक्षण में की गई थी। इसकी देशभर में बीस शाखाएं हैं। इसके अलावा, इसकी दो शाखाएं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी हैं। इसके लगभग 98494 एयर वेटरन सदस्य और 7470 स्पाउस सदस्य हैं।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…