भारत ने म्यामां, लाओस और वियतनाम को एक बड़े तूफान के प्रभाव से निपटने में मदद पहुंचाने के लिए रविवार को ‘सद्भाव’ अभियान के तहत जरूरी राहत सामग्री भेजी। म्यामां, लाओस और वियतनाम के विभिन्न हिस्से भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। इन तीन देशों में एशिया का सबसे बड़ा तूफान ‘यागी’ आया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राशन, कपड़े और दवाइयों समेत 10 टन राहत सामग्री नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा से म्यामां भेजी गयी है। वायुसेना का एक सैन्य मालवाहक विमान 35 टन राहत सामग्री लेकर वियतनाम तथा 10 टन राहत सामग्री लेकर लाओस जा रहा है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ भारत ने अभियान सद्भाव शुरू किया है। तूफ़ान यागी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए भारत म्यांमार, वियतनाम और लाओस को सहायता भेज रहा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘सूखा राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता आज भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा से म्यांमार भेजी गयी।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘वायुसेना का विमान वियतनाम के लिए 35 टन सहायता लेकर जा रहा है जिसमें जल शोधन सामग्री, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन, सौर लालटेन शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लाओस के लिए 10 टन सहायता भेजी जा रही है जिसमें जेनसेट, जल शुद्धिकरण सामग्री, स्वच्छता सामग्री, मच्छरदानी, कंबल और ‘स्लीपिंग बैग’ शामिल हैं।’’
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों…
भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20–21 अगस्त 2026 को देहरादून में आयोजित…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रणालियों की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…