भारत

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 16वें जम्‍बो मजूमदार अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 04 मार्च 2025 को वायुसेना सभागार में सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (सीएपीएस) द्वारा आयोजित 16वें ‘जम्बो’ मजूमदार अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार का विषय ‘ईवाल्विंग डाइनैमिक्स ऑफ एयरोस्पेस पावर’ था। स्वागत भाषण सीएपीएस के महानिदेशक एयर वाइस मार्शल अनिल गोलानी (सेवानिवृत्त) ने दिया।

‘जम्बो’ मजूमदार अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज द्वारा स्वतंत्रता-पूर्व भारत के एक उत्कृष्ट लड़ाकू पायलट स्वर्गीय विंग कमांडर करुण कृष्ण मजूमदार की स्मृति में किया जाता है।

इस सेमीनार के दौरान प्रख्यात पैनलिस्ट ने एकीकृत एयरोस्पेस प्रबंधन, ‘हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण’ प्राप्त करने के लिए प्रभावी अंतरिक्ष दोहन, भविष्य के संघर्षों में ड्रोन और मानव रहित टीमों (एमयूएमटी) का दोहन, हवाई युद्ध पर ईडब्ल्यू और साइबर का प्रभाव, भारतीय वायुसेना द्वारा पांचवीं पीढ़ी के विमानों के लिए उभरती और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करने का मार्ग जैसे कई विषयों पर चर्चा की। सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों और अनुभवों से जुड़े अधिकारियों, शोधकर्ताओं और विमानन उत्साही लोगों ने भाग लिया। इस सेमिनार ने एयरोस्पेस क्षेत्र में भविष्य की गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

56 मिनट ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

1 घंटा ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago