भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में अनानास से संबंधित विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘कृषि क्षेत्र में मेघालय की प्रगति’ से जुड़ी एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेघालय के अनानास स्वाद और गुणवत्ता की दृष्टि से विशिष्ट हैं । मेघालय के किसान, वहां के लोग ईमानदारी से अथक प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। चाहे फल हो, मसाले हो, हल्दी, अदरक, कॉफी, चाय, कटहल, मशरूम या अन्य विभिन्न कृषि उत्पाद, सभी की गुणवत्ता उच्च और अद्भुत है। मेघालय के अधिकतर उत्पाद जैविक हैं, जिनका प्रमोशन किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के उत्पादों के राज्य से बाहर और विदेशों में निर्यात के लिए केंद्र सरकार, राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी। इस काम में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका भी अहम है और यह प्रसन्नता की बात है कि राज्य सरकार समझौता ज्ञापन के माध्यम से इस दिशा में बल दे रही है। आगे, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं । कृषि के साथ-साथ सभी विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा मेघालय की पूरी मदद की जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही फिर से वैज्ञानिकों की टीम के साथ मेघालय का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दौरान मेघालय का जब दौरा किया था, तब किसानों ने कई समस्याओं और कृषि चुनौतियों को उजागर किया था। किसानों ने कृषि उत्पादों की ‘शेल्फ लाइफ’ बढ़ाने की दिशा में काम की मांग की थी। जिस संबंध में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अनुसंधान के माध्यम से जल्द ही ठोस उपाय किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग बेहद जरूरी है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी की है। राज्य सरकार के द्वारा ‘एयर लिफ्टिंग’ का भी प्रस्ताव है, जिसके लिए योजना बनाई जाएगी। ट्रेन के जरिए भी उत्पाद भेजने के विकल्प पर काम किया जाएगा। प्रति हेक्टेयर अनानास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के साथ मिलकर मेघालय के कृषि क्षेत्र के विकास का रोडमैप बनाया जाएगा।

अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री ने विद्यार्थियों और युवाओं से कृषि स्टार्टअप में भागादारी का आह्वान किया। साथ ही देशवासियों से मेघालय के उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश के उत्पाद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं, उनका उपयोग कीजिए।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

10 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

10 घंटे ago