Defence News

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए त्‍वरित क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया

वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उभरते भू-रणनीतिक परिदृश्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया है। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन में स्थायी संकाय के 80वें स्टाफ कोर्स में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह विचार व्‍यक्‍त किए। वायु सेना प्रमुख ने 11-12 मार्च 2025 को डीएसएससी का दौरा किया।

वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने कोर्स अधिकारियों से बदलाव को अपनाने, उभरते खतरों का गंभीरता से आकलन करने और भविष्य के संघर्षों के लिए अनुकूल रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। संयुक्त कौशल के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन सामंजस्‍य की आवश्यकता पर जोर दिया।

वायु सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय वायु सेना की वर्तमान में जारी क्षमता विकास पहलों और आधुनिक युद्ध में एकीकृत संचालन के महत्व पर एक रणनीतिक परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में भारतीय वायुसेना कर्मियों की उपलब्धियों, उदारता और अटूट प्रतिबद्धता का भी उल्‍लेख किया।

अपनी यात्रा के दौरान, सीएएस को डीएसएससी की प्रशिक्षण गतिविधियों और सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता को बढ़ावा देने के मामले में प्रोत्‍साहन के बारे में भी जानकारी दी गई। यह आधुनिक सैन्य तैयारियों का एक प्रमुख पहलू है। उन्होंने महत्‍वपूर्ण रूप से शैक्षणिक और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के सैन्य अधिकारियों को आकार देने में संस्थान की भूमिका की सराहना की।

इस यात्रा ने संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और अंतर-सेवा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे भविष्य की चुनौतियों के लिए एक बेहतर तरीके से तैयार नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सके।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा यार्ड के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भावनगर पारा (बीवीपी) यार्ड के पुनर्निर्माण परियोजना को लगभग 125…

51 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 233 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के समस्तीपुर डिवीजन के 21 स्टेशनों पर 233…

53 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने आद्रा और जॉयचंदीपहाड़ के बीच माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए 272 करोड़ रुपये की लागत वाली बाईपास लाइन को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आद्रा के छोर और जॉयचंदीपहाड़ के बीच…

55 मिनट ago

भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 किलोमीटर पर कवच 4.0 परियोजना के लिए 170 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के शेष 712 रूट किलोमीटर (आरके) खंडों…

57 मिनट ago

NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार के खुदरा विक्रय केंद्र और मोबाइल वैन के माध्यम से प्याज 35 प्रति रुपए किलो की दर से उपलब्ध

सरकार ने प्रमुख उपभोग केंद्रों तक प्याज के बफर स्टॉक की सुनियोजित आपूर्ति शुरू कर…

59 मिनट ago

सरकार ने 15 सितंबर से चीनी व्यापारियों के लिए चीनी स्टॉक रखने की सीमा घटाकर 2,000 क्विंटल कर दी

केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी तथा…

1 घंटा ago