भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि वह धार्मिक शब्दावली का इस्तेमाल करके अपने नागरिकों के बीच भारत के खिलाफ नफरत फैला रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ‘फितना अल हिंदुस्तान‘ बताकर दुष्प्रचार फैलाने का भी आरोप लगाया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र को संबोधित करते हुए, भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत परवथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान भारत पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान के सीमा पार सैन्य अभियानों की निंदा की और अफगानिस्तान में हवाई हमलों के कारण हुई मौतों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।
“पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किये जा रहे हवाई हमलों में बड़ी संख्या में आम लोग हताहत हो रहे हैं। भारत इन हमलों की कड़ी निंदा करता है। अफगान क्षेत्र पर किए गए ऐसे सैन्य हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और किसी भी देश की संप्रभुता के सिद्धांत का स्पष्ट उल्लंघन हैं। निर्दोष नागरिकों की मौत और विध्वंस को सैन्य कार्रवाई का नाम देकर उचित नहीं ठहराया जा सकता। अपनी आंतरिक विफलताओं और समस्याओं का दोष पड़ोसी देशों पर मढ़ना पाकिस्तान की पुरानी प्रवृत्ति रही है।“
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी…
भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) ने विश्व बैंक समूह के नेतृत्व वाली…
ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी जमीनों…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए)…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने मत्स्य पालन विभाग और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग…
पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राएल के बीच तनाव कम हुआ है। प्रत्यक्ष झड़पों में…