एयर इंडिया ने पहली मई से व्यस्त दिल्ली-दुबई मार्ग पर अपने नए एयरबस ए350-900 विमान का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही एयर इंडिया भारत और दुबई के बीच ए350 संचालित करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी है।
एयर इंडिया के विमान का दोनों हवाई अड्डों पर प्रस्थान से पहले समारोह के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मेहमानों को ए350 स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
एयर इंडिया वर्तमान में पांच भारतीय शहरों से दुबई के लिए कुल 72 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 32 उड़ानें शामिल हैं। इस व्यस्त यात्रा मार्ग पर ईंधन-कुशल ए350 की तैनाती अपने उत्पाद और सेवा मानकों को बढ़ाने के एयरलाइन के लक्ष्य को रेखांकित करती है।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…