भारत

एयर इंडिया ने विमान में सवार 241 लोगों की मृत्‍यु की पुष्टि की; AAIB ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की जांच शुरू की

विमान दुर्घटना जांच ब्‍यूरो ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि जांच अंतरराष्‍ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि सरकार इस मामले की विस्‍तृत जांच के लिए विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की समिति गठित कर रही है।

एयर इंडिया ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान की दुर्घटना में 241 लोगों की मृत्‍यु होने की पुष्टि की है। विमान कल दिन में अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। विमान में यात्री और चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे। यात्रियों में भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के सात और कनाडा का एक नागरिक था। गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल हैं। रमेश विश्‍वास कुमार नाम के एक यात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गये।

इस बीच, विमान विनिर्माता कंपनी बोईंग ने कहा है कि वह एयर इंडिया के संपर्क में हैं और उसे किसी भी प्रकार की सहायता देने को तैयार है। दुर्घटनाग्रस्‍त बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान वर्ष 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था। कल इस विमान दुर्घटना के बाद बोईंग के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

टाटा समूह के अध्‍यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा भी की है। उन्‍होंने कहा कि टाटा समूह, घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करेगा और उपचार का खर्च वहन करेगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

2 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

3 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

20 घंटे ago