वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि केंद्र, कर-प्रणाली को सरल बनाने के लिए काम कर रहा है और आयकर अब एक कठिन प्रक्रिया नहीं रह जाएगी। नई दिल्ली में आज एक निजी मीडिया संस्थान के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों के उत्थान के लिए आयकर स्लैब को और अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दो वर्ष में सीमा शुल्क में लगातार कमी ला रही है और सीमा शुल्क को सरल और अधिक पारदर्शी बनाने के उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग की बचत कम नहीं हो रही है बल्कि आज वह निवेश में बदल रही है।
आज बचत भी एक निवेश है और इसलिए अगर आप इन सभी विभिन्न श्रेणियों के कुल योग को देखें, तो बचत कम नहीं हो रही है और चाहे वह किसी प्रकार की बैंक सहायता के माध्यम से हो या बैंक से लिए गए ऋण के माध्यम से, मुझे लगता है कि संपत्ति भी बढ़ रही है और वास्तव में यह मध्यम वर्ग के हाथों में बढ़ रही है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…