भारत

केरल से खाड़ी देशों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं प्रभावित

केरल में कर्मचारियों और एयरलाइंस प्रबंधन के बीच हुए समझौते के बावजूद, राज्य के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के विभिन्न स्‍थानों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं बाधित हैं।

आज सुबह के लिए निर्धारित दम्मम और मस्कट की उड़ानें कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रद्द कर दी गई हैं, जबकि दुबई, दोहा और अबू धाबी के लिए सेवाएं निर्धारित की गई हैं।

कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह, मस्कट, दम्मम, दुबई, रियाद और अबू धाबी के लिए उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गईं। शारजाह और दुबई के लिए शाम की उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

तिरुवनंतपुरम से मस्कट और दोहा के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी। कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

15 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

16 घंटे ago