Defence News

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने फरवरी 2023 से वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया था। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलटों में नियुक्त किया गया था। लगभग 40 वर्षों की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान, उनकी नियुक्ति विभिन्न कमान तथा स्‍टाफ में की गई।

उन्‍होंने अनुदेशात्मक तथा विदेशों में भी सेवाएं दी हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र, एयरमार्शल अमर प्रीत सिंह पांच हजार घंटे से अधिक समय के उड़ान अनुभव के साथ एक योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं।

उन्‍होंने एक ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और एक फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान संभाली। वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक भी रहे। उन्हें हल्के लड़ाकू विमान, तेजस के उड़ान परीक्षण का काम भी सौंपा गया। वायु सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले, वह मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लिया जो आज सेवानिवृत्त हो गए।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

2 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

3 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

3 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

3 घंटे ago