Defence News

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें वायुसेना प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर, 2026 को एयर चीफ मार्शल के पद का कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

09 दिसम्बर, 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसम्बर, 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वायुसेना उपप्रमुख का पदभार संभालने से पहले एयर मार्शल दीक्षित ने मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल एयर कमांड के रूप में कार्य किया है।

एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से अधिक का व्यापक उड़ान अनुभव है, जिनमें मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करण, किरण, जगुआर, आईएल-78, हॉक और तेजस शामिल हैं। वे एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं। लगभग चार दशकों के अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सटेड सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर सहित अनेक अभियानों और सैन्य अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

अपने शानदार सेवाकाल के दौरान एयर मार्शल ने विभिन्न महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में एक अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू वायुसेना स्टेशन तथा दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख लड़ाकू प्रशिक्षण स्टेशन की कमान संभाली। विभिन्न क्षमताओं में एयर ऑफिसर के योगदान से भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है। उनकी अनुकरणीय और विशिष्ट सेवा के सम्मान में उन्हें वर्ष 2006 में वायु सेना मेडल, वर्ष 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, वर्ष 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और वर्ष 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

53 मिनट ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

54 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

1 घंटा ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

15 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

15 घंटे ago