राजस्थान के नीम का थाना जिले मे कल रात से एक खदान में फंसे हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के सभी 15 कर्मियों को आज बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से एक की मृत्यु हो जाने की आशंका है। नीम का थाना के कलैक्टर शरद मेहरा ने कहा कि निकाले गए 14 कर्मियों को ईलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भेज दिया गया है और एक कर्मी को कम्पनी के अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी के 15 कर्मी कल रात एक खदान में नीचे जाते समय लिफ्ट की रस्सी टूट जाने के कारण फंस गए थे।
घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और चिकित्सा टीम पहुंची और रातभर बचाव अभियान चलाया गया। सभी कर्मी कोलिहान खदान में 577 मीटर की गहराई में फंस गए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…