भारत

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी, कल सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा।

बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण में नीतीश कुमार सरकार के 16 मंत्रियों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। इसमें से 11 भाजपा कोटे के मंत्री हैं। बिहार के दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा तारापुर तथा लखीसराय निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी यादव के बड़े भाई, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े रहे हैं। वह अपनी खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल से प्रत्याशी हैं।

वहीं सात बार विधायक रहे और जदयू के प्रत्याशी श्रवण कुमार नालंदा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर दरभंगा के अलीनगर और भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता तथा गायक शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव सारण जिले के छपरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago