भारत

गुरु नानक जयंती और गुरुपर्व आज देश-विदेश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

गुरू नानक देव की आज 556वीं जयंती है। गुरू परब के नाम से चर्चित गुरू नानक जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। गुरू नानक देव सिख धर्म के दस गुरूओं में पहले गुरू होने के साथ ही सिख धर्म के संस्‍थापक थे। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्‍येक वर्ष गुरू परब मनाया जाता है। यह सिख धर्म के सबसे पावन त्‍यौहरों में से एक है। श्रद्धालु इस पर्व को देश और विदेशों में पूरे उत्‍साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरू नानक जयंती की पूर्व संध्‍या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह अवसर गुरू नानक देव के मूल्‍यों और आदर्शों को अंगीकार करने के लिए सभी को प्रेरित करता है।

पंजाब में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भारी उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब में सभी गुरुद्वारों विशेष तौर पर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर को फूलों से बहुत सुंदर सजाया गया है और श्रद्धालु सरोवर में पवित्र स्नान के बाद माथा टेक रहे हैं। गुरबानी के पाठ के बीच लंगर परोसे जा रहे हैं। सिख भाईचारे के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी से जुड़ी पवित्र चीज़ें आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी जाएंगी। शाम को, दीपमाला और प्रदूषण-मुक्त आतिशबाजी की जाएगी। कल सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरु नानक जी के जन्मस्थान, श्री ननकाना साहिब में मत्था टेकने के लिए अमृतसर में अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएँ अत्यन्‍त प्रेरणादायक हैं।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

5 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

6 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

6 घंटे ago