भारत

झारखण्‍ड और महाराष्ट्र में कल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी

झारखण्‍ड और महाराष्‍ट्र में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। झारखण्‍ड में दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सुरक्षा कारणों से झारखंड में 31 मतदान केन्द्रों पर मतदान शाम 4 बजे तक होगा क्योंकि ये मतदान केन्द्र नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।

असेंबली कांस्टीट्यूएंसी सभी जिला में कहा पर पोलिंग हो रही है। वहां पर पर्याप्‍त संख्‍या में फोर्स की व्‍यवस्‍था कर दी गई। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के माध्‍यम से आपका जिला का आरओ-डीओ, साथ में सीईओ ऑफिस में मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ में कमीशन की तरफ से भी सभी बूथों पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी बूथों पर दो कैमरा हैं- एक अंदर में और एक बाहर में। इसमें सभी गतिविधियों को हम लोग यहां से देख सकते हैं।

महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में सभी 288 सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा कि राज्य में चुनाव आयोग मुंबई और अन्य जगहों पर मतदान बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

दोनो राज्‍यों में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा…

38 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्‍टॉकर के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख…

3 घंटे ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता…

4 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य…

4 घंटे ago

LIC ने ग्राहक अनुभव और डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए ‘मायएलआईसी’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया

एम. नागराजू, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, ने मुंबई में आज एलआईसी के…

5 घंटे ago