भारत

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की कल होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की 46 विधानसभा सीटों और केरल के वायनाड और महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए चुनाव आयोग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। महाराष्ट्र की 15 विधानसभा सीटों और नांदेड़ संसदीय क्षेत्र में इस महीने की 20 तारीख को मतदान हुआ था।

झारखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां हो गई है। मतों की गिनती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग और जिला अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि स्ट्रांग रूम के चारों ओर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए कल मतगणना होगी। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने बताया कि 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती कल राज्य भर में समान संख्या में मतगणना केंद्रों पर होगी। इसके अलावा एकमात्र नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक ही मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

48 मिनट ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

55 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

57 मिनट ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

11 घंटे ago