भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाईजीरिया, ब्राज़ील और गयाना की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। इससे पहले गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृति, खान-पान और क्रिकेट भारत तथा गयाना को मजबूती से जोड़ते हैं। उन्‍होंने कहा कि समानताएं और साझा दृष्टिकोण दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच दिन की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा के दौरान विश्व नेताओं के साथ अनेक द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान 31 द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और वैश्विक नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया में एक, ब्राजील में दस और गुयाना में नौ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मिस्र, अमरीका और स्पेन के नेताओं, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत और बैठकें भी कीं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

12 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

12 घंटे ago