लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए कल मतदान होगा। इनमें बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस सीट, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखण्ड की चार, दिल्ली की सभी सात सीट, ओडिसा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीट शामिल हैं। इस चरण में कुल आठ सौ 89 उम्मीदवार मैदान में हैं।
संबंधित सीईओ और राज्य की मशीनरी को निर्देश दिया गया है कि वे जहां भी पूर्वानुमानित हो, गर्मी के मौसम या बारिश के प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय करें। मतदान केंद्र मतदाताओं के स्वागत के लिए पर्याप्त छाया, पीने का पानी, रैंप, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रबंधन के साथ तैयार हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदान आरामदायक और सुरक्षित वातावरण में हो। मतदान पार्टियों को मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है।
आयोग ने मतदाताओं से मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में आने और जिम्मेदारी तथा गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे शहरी केंद्रों में रहने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से मतदान करने के उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में स्मरण कराया गया है और उनसे शहरी उदासीनता की प्रवृत्ति को छोड़़ने के लिए भी कहा गया है।
मतदान के अंतिम चरण यानी 7वें चरण में शेष 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान 1 जून को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम चुनाव के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 428 संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…