भारत

अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी, घाट पर दिए जलाने के रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्‍य

भगवान राम की नगरी अयोध्या आज नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दिवाली मनाने और अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव पर राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्‍य सरकार के कई अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहले दीपोत्सव पर सरकार आज 25 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगी। इसके लिए 30 हजार वॉलेटियर्स की मदद से सरयू के घाटों पर 28 लाख दीप सजाए गए हैं। 30 लोगों की टीम 55 घाटों पर सजाए गए इन दीपों की गिनती कर चुकी है। इस साल के दीपोत्सव में एक और विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सरयू के घाटों पर एक साथ 1,100 लोग सबसे बड़ी आरती करेंगे। इसके अलावा राम मंदिर को विशेष इको-फ्रेंडली दीपों से रोशन किया जाएगा और ये लंबे समय तक जलते रहेंगे। इसके अलावा राम पथ पर आज निकलने वाली शोभा यात्रा में 18 झांकियां शामिल होंगी, जो रामायण के सात अध्यायों पर आधारित हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छह देशों और 16 राज्यों के कलाकार हिस्सा लेंगे। दिव्य अयोध्या ऐप के जरिए एक दीया राम के नाम की सुविधा भी दी जा रही है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

13 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

13 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

13 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

13 घंटे ago