भारत

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के प्रमुख अस्‍पतालों ने दीपावली को देखते हुए घायलों के उपचार के लिए विशेष प्रबंध किये

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के प्रमुख अस्‍पतालों ने दीपावली को देखते हुए घायलों के उपचार के लिए विशेष प्रबंध किये हैं। राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में अग्नि दुर्घटना के रोगियों के लिए आपातकालीन वार्ड बनाया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स और सफदरजंग अस्‍पताल में भी घायलों को समय पर उपचार उपलब्‍ध कराने के लिए विशेष तैयारी की गई है। इन अस्‍पतालों में चिकित्‍सकों की विशेष टीमें भी तैनात की गई है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल के बर्न और प्‍लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर समीक भट्टाचार्य ने बताया कि अग्नि दुर्घटना के घायलों के तत्‍काल उपचार के लिए अस्‍पताल में 10-15 बिस्‍तर खाली रखे गये हैं।

अटल बिहार वाजपेयी इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस-आरएमएल हॉस्‍पीटल में हर साल दीवाली के दिन हम लोग कुछ कदम उठाते हैं, जिसमें कि हम दस से पंद्रह बैड वेकंट रखते हैं और आई.सी.यू में भी बैड वेकंट रखते हैं। ताकि ऐसे मरीज आये तो हम उनको इमीजेटली भर्ती सकें और बर्न का एमरजेंसी हम डायरेक्‍ट अपने वार्ड में ले लेते हैं और बहुत सारे पेसेंट ऐसे भी आते हैं जिनके हाथ में ब्‍लास्‍ट इंजरी होता है, तो ऐसे केसेस में हम ओटी हेंडबाए रखते हैं।

नई दिल्‍ली के एम्‍स में बर्न विभाग के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर मनीष सिंघल ने लोगों से अपील की है कि वे पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। उन्‍होंने सलाह दी है कि अग्नि दुर्घटना के मामले में शरीर के जले हुए हिस्‍से को पानी में रखे अथवा ऐसे हिस्‍से पर गीला कपड़ा रखें।

हम वन विभाग के डॉक्‍टर पूरी तरह तैयार हैं। हमने पूरी तैयारी की है कि किसी बंश को समस्‍या ना आये एट द सेम टाइम हम ये चाहते हैं कि आप पूरी प्रिकॉशन लें। पटाखे वैसे तो बैन है लेकिन अगर आप पटाखे चलाते हैं तो छोटे बच्‍चों को सुपरवाइज करें जरूर, दूरी रखें।

Editor

Recent Posts

भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 वर्ष बाद एएफसी अंडर-20 फुटबॉल एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया

भारत ने एएफसी अंडर-20 फुटबॉल एशिया कप में प्रवेश कर लिया है। भारत ने ताश्‍कंद…

5 घंटे ago

ओपेक प्‍लस समूह ने अक्टूबर के लिए तेल उत्पादन लक्ष्य को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया

ओपेक प्लस समूह के सात प्रमुख देशों सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और…

6 घंटे ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए, इमारत के मालिक के खिलाफ प्रा‍थमिकी दर्ज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने…

6 घंटे ago

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

19 घंटे ago