जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में कल पांच जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
इस चरण में मध्य कश्मीर जिले जिसमें श्रीनगर, गांदरबल और बड़गाम की 15 सीटों के साथ-साथ जम्मू क्षेत्र के तीन जिलें पुंछ, राजौरी और रियासी की 11 सीटों पर मतदान होगा। इनमें सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष रखी गई हैं।
इस चरण में 25 लाख 78 हजार और 99 मतदाता 239 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में तीन हजार पांच सौ दो मतदान केंद्रों को सौ प्रतिशत वेबकास्टिंग सुविधाओं के साथ जोडा़ गया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत, ईरान सहित…
बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरीज़ में 18 वर्षीय पायल नाग ने महिला कंपाउंड स्पर्धा…
आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया। राजस्थान…
दुनियाभर में आज ईस्टर मनाया जा रहा है। यह अवसर प्रार्थना, पश्चाताप और यीशु मसीह…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे…
पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फँसे तीन सौ पैंतालीस भारतीय मछुआरे कल…