हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 अक्टूबर को होंगे। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र रोहतक जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला-किलोई पर सब की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इस सीट से काँग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हूडा चुनाव लड़ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं। विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहाँ 2 लाख 21 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हलके में नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से चार- कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जे जे पी प्रत्याशी एडवोकेट सुशीला देशवाल, आजाद प्रत्याशी बिजेंद्र व संजय इसी गाँव से हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रवीण गुसखानी, इंडियन नैशनल लोकदल ने कृष्ण और भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से श्रीमती मंजु हूडा को चुनाव मैदान में उतारा है।
सर्वोच्च न्यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में भारत…
बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…