ओडिशा में, तीर्थ नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
ओडिशा के पवित्र तटीय शहर पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में अब केवल एक दिन शेष रह गया है। ओडिशा सरकार ने आगामी रथ यात्रा के लिए इसी महीने की 7 और 8 तारीख को होने वाली रथयात्रा के लिए राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
इस वर्ष की रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। प्रशासन रथ यात्रा के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है, जबकि महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने और वीआईपी आवाजाही से संबंधित मुद्दों के हल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच, भारतीय रेलवे ने रथ यात्रा उत्सव के दौरान 315 विशिष्ट ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…