10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब में सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है। इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु अमृतसर में हरमंदिर साहिब, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए गुरु गोविंद सिंह की निस्वार्थ भक्ति नागरिकों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने हमेशा समानता और न्याय की वकालत की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि गुरु गोविंद सिंह की शाश्वत शिक्षाएं देश को धार्मिकता, शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार हमें एक प्रगतिशील, समृद्ध और करूणामय समाज बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लोगों को शुभकामनाएं दीं है।
बिहार में भी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाश पर्व आज पटना साहिब में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह का आयोजन खालसा पंथ के संस्थापक के जन्मस्थान तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में हो रहा है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…