भारत

उत्तर और पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति बनी हुई

उत्तर और पूर्वी भारत में लगातार चौथे दिन शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, तापमान में गिरावट आई है और घने कोहरे के कारण कई शहरों में दृश्यता कम हो गई। इससे ट्रेन और फ्लाइट के अवागमन पर असर पड़ा है। जम्मू और कश्मीर में ताज़ा बर्फबारी ने पूरे कश्मीर क्षेत्र में शीत लहर को और तेज़ कर दिया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गाजीपुर बनिहाल के बीच राजमार्ग पर जमा बर्फ हटाए दिए जाने के बाद श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी है। श्रीनगर कारगिल रोड वाहन यातायात के लिए बंद है। प्रशासन ने जनता पर्यटकों और ट्रांसपोर्टों से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचने के लिए जारी एडवाइजरी में दिए गए निर्देशों के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया है।

पश्चिम बंगाल में, खराब दृश्यता के कारण आज कोलकाता हवाई अड्डे पर लगभग 60 उड़ानें प्रभावित हुईं। झारखंड सरकार ने पूर्वी राज्य में शीतलहर के मद्देनजर 7 से 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। बिहार सरकार ने भी कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हरियाणा और पंजाब में कल कई स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सवेरे गरज के साथ बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश का अनुमान लगाया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अगले 2 दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन हजार तीन सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही में शामिल हुए विभिन्न सांसदों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हु्ए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हाल ही…

19 मिनट ago

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास–संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा…

22 मिनट ago

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

24 मिनट ago

राष्ट्रपति 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुईं और संत कबीर हथकरघा पुरस्कार तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा…

32 मिनट ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूली छात्रों के खतरनाक तरीके से बेतवा नदी पार करने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के काकरौआ गांव के स्कूली…

2 घंटे ago