भारत

सिक्किम में मंगन जिले के लासेन में फंसे सभी पर्यटकों को आज निकाल लिया गया

सिक्किम में मंगन जिले के लासेन में फंसे सभी पर्यटकों को आज निकाल लिया गया है। बचाव अभियान की निगरानी कर रहे मंगन जिले के पुलिस उपायुक्‍त और अधीक्षक इसकी पुष्टि की।

चार दिनों की लगातार मशक्कत के बाद आज लासेन में लोगों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। बचाव अभियान में वायुसेना, सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ और सिक्किम सरकार की विभिन्‍न एजेंसियां ​​शामिल थीं। भीषण भूस्‍खलन के कारण लासेन और लाचुंग में करीब 2 हजार लोग फंसे हुए थे। लाचुंग में फंसे 1600 से अधिक लोगों को सड़क मार्ग से निकाला गया, जबकि लासेन के लिए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालना पड़ा। इस बीच, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी. एस. राव ने कहा कि सिक्किम में 200 से अधिक पर्यटन स्थल हैं और अन्य स्‍थानों पर जाने पर प्रदेश सरकार ने कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

1 घंटा ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

1 घंटा ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

1 घंटा ago