जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कारणों से एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद फिर से शुरू हो गई है। अब तक लाखों श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।
अब तक 4 लाख 70 हजार से ज्यादा यात्री पवित्र गुफा का दर्शन कर चुके हैं। हर दिन हजारों की तादाद में यात्री जिनमें मर्द, औरतें, बच्चे वगैरह शामिल है। इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल यात्रा सिर्फ बालतल के रास्ते से ही जारी है क्योंकि पहलगाम रास्ते पर मरम्मत का काम चल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलने के लिए सुरक्षाबलों, श्री अमरनाथ जी साइन बोर्ड, प्रशासन और आम शहरियों की सराहना की है। याद रहे यह यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी।





