insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

यूरोप में फैली अशांति के बीच भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रदर्शन स्थलों पर न जाने का आग्रह किया

भारत ने फ्रांस, इटली और यूरोप के अन्य देशों में अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षा पर नज़र रख रहे हैं। यूरोप के कई देशों में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले सप्ताह फ्रांस में कुछ प्रदर्शन हिंसक हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय नागरिक प्रदर्शन वाले इलाकों में जाने से बचें, यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *