ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है। यह प्रस्ताव तीसरे देश के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन ईरान ने हमले रोकने के बजाय अपने हमले और तेज कर दिये हैं। ईरान द्वारा प्रस्ताव नामंजूर किये जाने पर अमरीका ने कोई टिप्पणी नहीं की है। अमरीका और इस्राएल की सेनाओं ने ईरान में हमले जारी रख दबाव बनाया हुआ है। ईरान के अधिकारियों ने प्रमुख बुनियादी ढांचों के पास हुए हमलों में और हताहतों के बारे में जानकारी दी है। ईरान ने यह प्रस्ताव ऐसे समय में खारिज किया है जब उसकी सेना ने युद्ध में पिछले कुछ घंटों में अमरीका के एक एफ-15 लड़ाकू विमान और एक ए-10 थंडरबोल्ट विमान को मार गिराने का दावा किया है और अपनी शर्तें पूरी होने तक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। राजनयिक गतिरोध जारी है क्योंकि दोनों पक्ष समझौते के बजाय और हमले के संकेत दे रहे हैं।
भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को…
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए चार हजार छह सौ…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान…
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…