पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस्राएल को पूरी तरह तबाह करने के बयान के बीच इस्राएल ने अमरीका-ईरान युद्ध विराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की निंदा की
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल ने उनकी टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताया और पश्चिम एशिया में जारी तनाव में एक तटस्थ मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। इस्राएल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इन बयानों की निंदा करते हुए उन्हें स्पष्ट यहूदी–विरोधी बताया। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि संघर्ष विराम स्वीकार करने का निर्णय देश के नेतृत्व द्वारा सर्वसम्मित से लिया गया है। इसे सर्वोच्च नेता ने स्वीकृति दी है। उन्होंने इस कदम को कमजोरी के बजाए एक रणनीतिक कदम बताया।





