भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा की बचत के लिए लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी उत्‍पादों का उपयोग कम करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा की बचत के लिए लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी उत्‍पादों का उपयोग कम करने का आग्रह किया है।

कल शाम गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने तथा घर से काम, ऑनलाईन कक्षाएं और वर्चुअल बैठक जैसे कोविड दौर के उपाय अपनाने की अपील दोहराई। आयात कम करने और इस संकट से उबरने में देश की मदद के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इय समय लोगों को एकजुट होने और देश के संसाधनो पर बोझ कम करने का दायित्‍व निभाने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि देश को विदेशी मुद्रा में कई लाख करोड़ रूपये आयात पर खर्च करना होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार देशवासियों पर इस संकट का असर कम से कम करने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने कहा कि स्थिति सामान्‍य होने तक प्रत्‍येक छोटा और सार्थक कदम देश के हित में होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन, इलेक्‍ट्रि‍क बसें और कार पूलिंग अपनाने को कहा। उन्‍होंने स्थिति सामान्‍य होने तक सोना न खरीदने की अपील भी दोहराई।

Editor

Recent Posts

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

1 घंटा ago

पंजाब में पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में लेकर प्राथमिकी दर्ज की

सीबीआई ने पंजाब के मानसा में मादक पदार्थ के विरोध में आवाज उठाने वाले परविंदर…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत निम्न-स्तरीय हल्के रडार (LLLR-I) की खरीद के लिए अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 770 करोड़ रुपये की लागत…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों…

2 घंटे ago