भारत

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

राष्‍ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 15 सितम्‍बर तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। इस वर्ष उद्यान में सजावती ग्रीष्मकालीन मौसमी पुष्पों के साथ देश और स्थानीय प्रजाजनों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह पुष्प भारत की समृद्ध पुष्प विरासत को दर्शाने के साथ-साथ उद्यान की जैव विविधता को भी समृद्ध करते हैं। अमृत उद्यान आगंतुको के लिए मंगलवार से रविवार तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। अमृत उद्यान में प्रवेश नि: शुल्‍क है और आगंतुक उद्यान में भ्रमण के लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा केन्‍द्रीय सचिवालय मेट्रो स्‍टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वारा सटल स‍ेवा उपलब्‍ध रहेगी। यह सेवा सुबह साढे नौ बजे से शाम छह बजे से प्रति तीस मिनट के अंतराल पर संचालित होगी।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

45 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

1 घंटा ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

1 घंटा ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

1 घंटा ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

1 घंटा ago