अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाली कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने आज, 3 जून से देश भर के सभी बाजारों में ताजे थैली वाले दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने ने देर रात जारी बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से अधिकतम खुदरा मूल्य में तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होगी जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है। मूल्य वृद्धि की घोषणा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है।
जीसीएमएमएफ ने कहा कि फरवरी 2023 से उसने दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘दूध के उत्पादन और परिचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में यह वृद्धि की जा रही है…..’’ अमूल देश का अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ता है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…