भारत

ISI से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल गुट का एक सक्रिय आतंकी उत्तर प्रदेश के कौशांबी से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज सुबह यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल गुट के एक सक्रिय आतंकी और अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया है।

कानून व्‍यवस्‍था के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने आतंकी के पास से विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद किए गए हथियारों में तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी पिछले साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago