भारत

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सी-डॉट द्वारा विकसित केरल पुलिस के उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी) का उद्घाटन किया

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पुलिस प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरल पुलिस साइबर प्रभाग के ‘उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र’ (एसओसी) का उद्घाटन किया।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र- सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने केरल पुलिस के लिए साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र ‘त्रिनेत्र’ का डिजाइन और विकास किया है।

सी-डॉट का ‘त्रिनेत्र’ समाधान एक एआई-संचालित, स्वदेशी, एकीकृत साइबर सुरक्षा मंच है जिसे उद्यमों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की साइबर सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। यह एंडपॉइंट्स, नेटवर्क ट्रैफ़िक और उपयोगकर्ता व्यवहार की निगरानी करने के लिए एक व्यापक एसओसी की स्थापना की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही यह सक्रिय रूप से कमियों व विसंगतियों का पता लगाता है और साइबर खतरों को भी कम करता है।

उन्नत साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र (एसओसी), पुलिस मुख्यालय, शहर आयुक्तालयों और संबद्ध पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह चौबीसौं घन्टे साइबर खतरे की निगरानी, ​​कमियों की पहचान करने और मजबूत डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल केरल पुलिस के डिजिटल बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा मजबूती बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

उद्घाटन समारोह में विधायक कडकमपल्ली सुरेंद्रन, सी-डॉट के डॉ. कार्यकारी उपाध्यक्ष पंकज कुमार दलेला, पार्षद श्रीदेवी ए., टेक्नोपार्क के सीईओ संजीव नायर, जी. टेक सचिव श्रीकुमार वी, साइबर ऑपरेशन एसपी अंकित अशोकन, डिप्टी एसपी अरुणकुमार एस और साइबर डोम इंस्पेक्टर कृष्णन पॉटी केजी उपस्थित थे।

सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने सी-डॉट के वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए केरल के माननीय मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जी का आभार व्यक्त किया। डॉ. उपाध्याय ने यह भी आश्वासन दिया कि सी-डॉट स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के विकास और मापनीयता की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

केरल के मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा परिचालन केंद्र (एसओसी) का ऑनलाइन उद्घाटन और कझाकूटम के विधायक कडकम्पल्ली सुरेन्द्रन ने कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रहकर उद्घाटन किया।

Editor

Recent Posts

बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय टीम गठित की

नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्‍लेशियर फटने से बिहार में आई अचानक बाढ़ और गंडक…

8 घंटे ago

नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ में 384 पर्यटक लापता, 105 भारतीय

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा क्षेत्र में आज सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई…

8 घंटे ago

भारत और सेशेल्स ने मत्स्य पालन, जलीय कृषि और नीली अर्थव्यवस्था में रणनीतिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी), भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने 25 अगस्त…

8 घंटे ago

आईसीएटी ने 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए पहला अनुपालन प्रमाण-पत्र जारी किया

मानेसर, हरियाणा: भारत के यात्री परिवहन क्षेत्र से संबंधित एक अहम घटनाक्रम में, इंटरनेशनल सेंटर…

8 घंटे ago

IICT और Netflix 6 कार्यक्रमों के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी का समर्थन करेंगे

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और नेटफ्लिक्स ने 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा…

8 घंटे ago

भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित UNCCD COP17 में चरागाहों के सामुदायिक-नेतृत्व वाले पुनर्स्थापन का आह्वान किया

भारत ने पशुपालक समुदायों के भरण-पोषण, जैव-विविधता के संरक्षण और जल व कार्बन चक्रों को…

8 घंटे ago