insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया

देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। इस अवधि में अधिक संख्या में लोग कार्यबल से जुड़े और बेरोजगारी दर में भी गिरावट देखने को मिली।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार, तिमाही में श्रमिक जनसंख्या अनुपात बढ़कर 52 दशमलव सात प्रतिशत हो गया। वहीं महिलाओं के रोजगार अनुपात में भी उल्‍लेखनीय सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के संकेतक बेहतर हुए हैं। सर्वेक्षण के अनुसार श्रम बल भागीदारी बढ़कर 55 दशमलव पांच प्रतिशत हो गई है। वहीं, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी दर पिछले तिमाही में पांच द्रशमलव चार प्रतिशत घटकर पांच दशमलव एक प्रतिशत रह गई। ग्रामीण क्षेत्रों की अगर बात की जाए तो वहां पर कृषि, रोजगार का प्रमुख स्रोत बनी हुई है और जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान ग्रामीण कार्यबल में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *