इस वर्ष अप्रैल में वस्तु और सेवा कर- जीएसटी संग्रह दो लाख 42 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा
इस वर्ष अप्रैल में वस्तु और सेवा कर- जीएसटी का कुल संग्रह अब तक के उच्च स्तर पर दर्ज किया गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8 दशमलव सात प्रतिशत अधिक है। कुल जीएसटी संग्रह 2 लाख 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक था।
पिछले वर्ष अप्रैल माह में केंद्रीय जीएसटी का कुल संग्रह 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक और राज्य जीएसटी 61 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक रहा। कुल एकीकृत जीएसटी- आईजीएसटी संग्रह एक लाख 29 हजार 232 करोड़ रुपये है।





