खेल

पेरिस पैरालंपिक खेलों में 84 खिला‍ड़ियों का भारतीय दल भाग लेगा

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय दल को आज नई दिल्ली में आयोजित विदाई समारोह के दौरान शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं।

एथलीटों की प्रशंसा करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारे पैरा-एथलीटों में बाधाओं को दूर करने और चुनौतियों को अवसरों में बदलने की उल्लेखनीय क्षमता है। पैरा-एथलीट भारत की भावना को मूर्त रूप देते हैं और हमारे 1.4 बिलियन नागरिकों के लिए प्रेरणा के गहन स्रोत हैं।”

डॉ. मांडविया ने हमारे एथलीटों को प्रतियोगिता के उच्चतम स्तरों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक संसाधनों और सहायता से लैस करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने खेलो इंडिया पहल की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसने कई एथलीटों के विकास को बढ़ावा दिया है, साथ ही टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के माध्यम से 50 पैरा-एथलीटों को लक्षित सहायता प्रदान की है।

उन्होंने कहा, “इस बार, हम 84 पैरा-एथलीटों का अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहे हैं, जो 12 खेलों में भाग लेंगे।” उन्होंने भारत के पैरा-एथलीटों की बढ़ती ताकत और प्रतिभा का उल्लेख किया। एथलीट तीरंदाजी, बैडमिंटन, कैनोइंग, एथलेटिक्स, साइकिलिंग, ब्लाइंड जूडो, पावरलिफ्टिंग, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो सहित 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने इन एथलीटों के पीछे परिवारों और कोचों के अमूल्य समर्थन को रेखांकित किया और उनकी सराहना की। उन्होंने उनके समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए कहा, “मैं आपके परिवारों और कोचों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं, जो आपकी यात्रा की शुरुआत से ही आपके साथ खड़े रहे हैं।“

केंद्रीय मंत्री ने विशेष गान “मचा धूम” भी लॉन्च किया। ऊर्जा से भरपूर 3 मिनट 16 सेकंड के इस गान का उद्देश्य एथलीटों को एकजुट करना और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रज्वलित करना है।

अपने संबोधन में, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने एथलीटों के उल्लेखनीय समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हमारे एथलीटों ने अविश्वसनीय दृढ़ता दिखायी है और उनकी यात्रा एक सच्ची प्रेरणा है। हमें उन पर बहुत गर्व है।”

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने पैरालिंपिक खिलाड़ियों के समर्थन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी कर रहे एथलीटों पर गर्व व्यक्त किया, जो दृढ़ता और अटूट संकल्प का प्रदर्शन करते हैं।

Editor

Recent Posts

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

6 घंटे ago

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी और दशहरा का त्योहार आज देशभर में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में…

6 घंटे ago

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचेंगे। आगमन…

6 घंटे ago

भारत और न्यूज़ीलैंड का व्यापार समझौता-एफटीए आज विजयादशमी के अवसर पर लागू

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…

6 घंटे ago

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…

6 घंटे ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…

6 घंटे ago