भारत

जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले की मंडी तहसील में बाबा श्री बुढा अमरनाथ मंदिर की 12 दिवसीय यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्‍थे को कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के लिए रवाना किया। राजौरी और पुंछ जिलों में यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुंछ जिला प्रशासन ने देश भर से आने वाली श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम पंजीकरण की सुविधा देने के लिए एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया है समुद्र तल से करीब 4600 फीट की ऊंचाई पर स्थित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्वयंभू सफेद पत्थर का शिवलिंग है यात्रा से जुड़ी सहायता के लिए श्रद्धालु जम्मू यातायात नियंत्रण इकाई से 0191-2467302 और श्रीनगर यातायात नियंत्रण इकाई से 0194-2479871 पर संपर्क कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

42 मिनट ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

46 मिनट ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

49 मिनट ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

3 घंटे ago