भारत

श्रावण महीने की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से शुरू

श्रावण महीने की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी का पवित्र जल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं। कांवड यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक व्यवस्था की हैं।

उत्तर प्रदेश में, कांवड़ यात्रा को देखते हुए कई जिलों में यातायात मार्गों में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ में, पुलिस उपायुक्त-यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लखनऊ में एक महीने के लिए कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिये एन.सी.आर.टी.सी. ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नमो भारत ट्रेन सेवाओं के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए, रेलवे ने गोरखपुर से दो विशेष श्रावण मेला ट्रेनों की घोषणा की है। अयोध्या में, प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया।

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें छायादार कतारें, ग्लूकोज और ओआरएस का वितरण शामिल है। श्रद्धालुओं पर सुबह पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

Editor

Recent Posts

ईरान ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को दी चेतावनी

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…

4 घंटे ago

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता

भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक के बाद, परीक्षा सुधार पर राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए सरकार से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को चार- लेन मानक में उन्‍नयन करने की स्‍वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…

6 घंटे ago