बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल पटना में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने बिहार खेल नीति, 2026 को मंजूरी दी है।
बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 97 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को लागू करने की भी स्वीकृति दी गई।
शहरी विकास क्षेत्र में, अमृत योजना के दूसरे चरण के अन्तर्गत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना के लिए 53 करोड़ 71 लाख रुपये और लखीसराय जलापूर्ति परियोजना के लिए एक अरब पचास करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी जिलों में पक्का वर्मी कम्पोस्ट, गोबर बायोगैस और वाणिज्यिक वर्मी कम्पोस्ट इकाइयां स्थापित करने का भी निर्णय लिया।
भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…
कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्क लगाया…
अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक प्रमुख एसएंडटी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…