insamachar

आज की ताजा खबर

Approximately 61.11% voting was recorded by 1 00 PM in the second and final phase of the 2026 West Bengal elections.
चुनाव भारत

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में दोपहर 1 बजे तक लगभग 61.11% वोटिंग हुई

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। कोलकाता, हावड़ा और 24 परगना जिलों में लंबी कतारें लग हुई हैं। राज्य में मतदान बडी कुल मिलाकर शांतिपूर्ण चल रहा है।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, हालांकि छिटपुट घटनाओं की खबरें आई हैं, जिनमें बारानगर में ईवीएम की खराबी और नादिया में भाजपा के एक मतदान प्रतिनिधि का घायल होना शामिल है। दक्षिण 24 परगना के बसंती में एक भाजपा उम्मीदवार के वाहन पर असमाजिक तत्‍वों ने हमला भी किया है। 

इस बीच, भाजपा ने दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट के कुछ केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। सुरक्षा बलों ने मतदान वाले 7 जिलों के कई क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर जमा भीड़ को तितर-बितर किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *