भारतीय सेना प्रमुख (सीओएएस) पीवीएसएम, एवीएसएम, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी आज चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भूटान के लिए रवाना हुए। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच स्थायी रक्षा सहयोग को और बढ़ाना है।
यात्रा के दौरान, थल सेनाध्यक्ष भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह रॉयल भूटान आर्मी के मुख्य प्रचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे। थल सेनाध्यक्ष भारतीय दूतावास, भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल (आईएमटीआरएटी) और प्रोजेक्ट दंतक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी परस्पर बातचीत करेंगे।
यह यात्रा भारत और भूटान के बीच गहरे और समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों को प्रतिबिंबित करती है तथा एक घनिष्ठ और भरोसेमंद साझेदार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…