पूरे देश में समय से नौ दिन पहले मानसून की दस्तक को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपनी पहली खबर बनाया है। जनसत्ता लिखता है – उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश।
एक जुलाई से रेलवे में होने वाले बदलावों को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका जैसे सभी अखबारों ने दिया है – रेलवे आरक्षण चार्ट चार नहीं, आठ घंटे पहले जारी होगा।
कल से क्रेडिट कार्ड भुगतान, ऑनलाइन वॉलेट जैसे जरूरी कामों के नियम बदले जाएंगे। कहीं मिलेगी सुविधा और कहीं बढ़ेगा भार। इस खबर को सभी समाचार पत्रों ने अपने मुख पृष्ठ पर जगह दी है।
देश में सोलह साल बाद अगले वर्ष एक अप्रैल से जनगणना शुरू होने को भी समाचार पत्रों ने अपनी खबर बनाया है। राजस्थान पत्रिका लिखता है – 32 सवालों से तैयार होगी देश की कुंडली। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार जनगणना की शुरूआत घरों की गिनती के साथ होगी।
पीढि़यों को बचाना है तो पेड़ लगाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 123वें एपिसोड में इस कथन को लोकसत्य ने अपने पहले पन्ने पर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ प्रकाशित किया है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…