पिछले मंगलवार को हुए भारी भूस्खलन से तबाह हुए वायनाड में सेना के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है। भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। मलप्पुरम जिले में चालियार नदी के निचले हिस्से से और अधिक शव बरामद किए जा रहे हैं।
भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में बचाओं दल आज छठें दिन भी और शवों तलाश में लगे हुए हैं। मल्लापुरम की छलियार नंदी में शवों की तलाश के काम में तेजी लाई गई है। छलियार नदी से अब तक 156 शव मिले हैं।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने भूस्खलन में बचे बच्चों की काउंसलिंग और सहायता शुरू की है। इस काम के लिए 137 काउंसलर लगाए गए हैं। विभाग ने मुंदक्कई और चुना लाल इलाकों में क्लिनिक भी खोले हैं। इस बीच, पर्यटन, पेट्रॉलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाको का दौरा किया।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से अपील की है कि वे वायनाड भूस्खलन की त्रासदी से बचाए गए बच्चों से किसी भी प्रकार की जानकारी ना लें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों से उनके दर्दनाक अनुभवों के बारे में बार-बार बातचीत करने से उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बच्चों से उनके बिछडे परिजनों, करीबी लोगों, दोस्तों और उनके क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के बारे में पूछने से मीडिया को बचना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों की पहचान उनके अभिभावक या माता पिता की अनुमति से ही उजागर होनी चाहिए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…