चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ

जम्मू-कश्‍मीर के तीसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उधमपुर जिले में सबसे अधिक 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के विधानसभा चुनाव में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ। आयोग ने कहा कि तीन चरणों में हुआ सफल मतदान इस क्षेत्र में नई सुबह को दर्शाता है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि तीन चरणों की वोटिंग में पुनर्मतदान की नौबत नहीं आई। पूरी वोट‍िंग प्रक्रिया का रिकॉर्ड लोकसभा चुनाव 2024 से भी अच्‍छा रहा। आयोग ने बताया कि पहले के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने लोकतंत्र का जश्न मनाया और मतदान बहिष्कार तथा हिंसा को नकार दिया। मतदान केन्द्रों पर मतदान करने के लिए इंतजार करते लोग धैर्य के साथ खड़े नज़र आए। इससे लोकतंत्र में लोगों का मजबूत विश्‍वास उजागर हुआ।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव ने लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाया। यह आने वाले वर्षों में क्षेत्र के लोकतांत्रिक मूल्‍यों को प्रेरित करती रहेगी। उन्‍होंने इस चुनाव को जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों को समर्पित किया।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

3 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

7 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

7 घंटे ago