भारत

पुद्दुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू

पुद्दुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। उम्मीदवार आज से 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं, हालांकि इसकी मुद्रित प्रति रिटर्निंग अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की आखि‍री तारीख है 26 मार्च। पुद्दुचेरी विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।

पुद्दुचेरी के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्‍न कराने में सहयोग की अपील की है। कल मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस बार मतदान का स्‍तर 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाकर पुद्दुचेरी एक मिसाल कायम करेगा। 2021 में यहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। केन्‍द्रशासित प्रदेश में कुल नौ लाख 48 लाख नौ सौ 77 मतदाता है, इनमें से लगभग चार लाख 45 हजार पुरूष और पांच लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए लगभग ग्‍यारह सौ पोलिंग स्‍टेशन बनाए गए हैं, जबकि करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्‍या में चुनावकर्मी तैनात किए जाएंगे। अफवाहों और गलत जानकारियों को रोकने के लिए ‘मेइपोरुल 2.0′ (Meiporul 2.0) पहल की शुरूआत की गई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

5 घंटे ago